आंध्र भक्ति श्री राम मंदिर बिष्टुपुर में चल रहे ब्रह्मा उत्सव के छठे दिन नित्य कटला पूजा की गई

0
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-आंध्र भक्ति श्री राम मंदिर बिष्टुपुर में चल रहे ब्रह्मा उत्सव के छठे दिन आज सुबह 6:00 बजे नित्य कटला पूजा की गई एवं पंडित कोंडामचारुलु जी के द्वारा दूध दही घी पंचामृत से भगवान बालाजी का अभिषेक किया गया एवं शाम को गज वाहन (हाथी) पर विराजमान कर नगर भ्रमण के लिए बिष्टुपुर स्थित धर्मसस्था मंदिर ले जाया गया उसके उपरांत टेल्को गणेश मंदिर में भक्तों ने गर्मजोशी से भगवान का स्वागत किया आरती उतार कर पूजा अर्चना कर भगवान बालाजी का आशीर्वाद दिया गणेश मंदिर आंध्रा कमिटी के सदस्य भगवान बालाजी का दर्शन पाकर काफी खुश दिखे ,वहां से वापस गोविंदा गोविंदा गोपाला गोपाला के जयकारे के साथ बिष्टुपुर राम मंदिर बालाजी भगवान के वापस आने के बाद पूजा अर्चना की गई और भक्तों के बीच प्रसाद बांटा गया । कल सुबह 8:30 बजे से भगवान बालाजी का रथ मेन रोड से होते हुए पोस्टल पार्क जाएगी जिसमें सभी भक्तों का शामिल होने की अपील मंदिर कमिटी ने की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  घने कुहासे से रांची एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं प्रभावित, कोलकाता की फ्लाइट रद्द और चार विमान लेट

Thanks for your Feedback!

You may have missed