भाजयुमो नेता हर्षवर्धन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक दिन पहले दोस्तों के साथ गये थे चांडिल डैम घुमने.

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :  जिले के भाजयुमो नेता सह ट्रांसपोर्टर हर्षवर्धन सिंह उर्फ डब्लु सिंह (40) ने अपने मानगो शारदा सिटी आवास पर मंगलवार की देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दूसरे दिन बुधवार की सुबह तब मिली, जब देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला था. इसके बाद परिवार के लोगों ने डब्लु को फंदे से उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

शव अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस को मिली सूचना

घटना की जानकारी मानगो पुलिस को तब मिली जब शव अस्पताल में पहुंच गया था. इस बीच पुलिस जांच में शारदा सिटी पहुंची और परिवार के लोगों से पूछताछ भी की. परिजन कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं हैं.

दोस्तों के साथ तो नहीं हुआ था विवाद

परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि गोलु मंगलवार को अपने दोस्तों के साथ चांडिल डैम की तरफ घुमने के लिये गया हुआ था. कहीं दोस्तों के साथ तो विवाद नहीं हुआ था. हालाकि अभी पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है.

शराब का आदी था हर्षवर्धन

हर्षवर्धन के बारे में बताया जा रहा है वह शराब का आदि था. शराब को लेकर घर में बराबर नोंक-झोंक की समस्या भी उत्पन्न होती थी. मंगलवार की रात क्या हुआ था इसकी जानकारी परिवार के लोग पुलिस को नहीं दे रहे हैं. घटना की रात हर्षवर्धन अलग कमरे में सोया हुआ था. बत्नी दूसरे कमरे में बच्चों के साथ सोयी थी.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed