पाबंदियों के बीच मना नए साल, प्रशासन ने दिखाई चौकसी

Advertisements

कोचस (रोहतास):- नए साल पर बढ़ते संक्रमण और अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए सरकार ने प्रशासन को दिशा निर्देश जारी किए है।वहीं नए साल पर शराबबंदी को लेकर शराब माफियाओ के प्रति प्रशासन सख्ती मे दिखाई दिया। कोचस सहायक ओपी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि नए साल से पहले भारत मैं कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन की चपेट में आ चुका है। जिसमे बढ़ते संक्रमण को बढ़ते देख सामूहिक रूप से पिकनिक मनाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

नए साल पर किसी को भी सर्वजनिक पार्टी पर रोक लगा दी गई है। पिकनिक मना रहे लोगों को शांति तरीके से पिकनिक मनाने तथा भीड़ इकट्ठा ना करने की अपील की गई है और नदी के किनारे या ऐतिहासिक जगह पर पिकनिक मना रहे लोगों को प्रशासन ने हटाया। वही शराब और अपराध पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाने के लिए प्रशासन दिन रात एक कर दि है।प्रभारी ने यह भी बताया कि नए साल पर अपराधियो के प्रति बड़े तथा छोटे वाहनो से सर्च अभियान चलाया गया। पिकनिक मनाने जा रहे बाइक चालको या चार चक्के वाहन चालको का ब्रेथलाइजर(अल्कोहल टेस्टिंग) मशीन से जांच कर छोड़ा गया। प्रशासन ने नए साल के 2 दिन पूर्व से ही लगातार दिशा निर्देश का अनुपालन करते हुए सख्ती दिखाया।

About The Author

You may have missed