रात्रि में जगमगाता नेतरहाट का लेक व्यू पार्क बना पर्यटकों का प्रमुख आकर्षण केंद्र

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

महुआडांड़:  महुआडांड़ के नेतरहाट स्थित प्रसिद्ध लेक व्यू पार्क इन दिनों पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रात्रि के समय जैसे ही पार्क में रंग-बिरंगी रोशनी जलती है, पूरा क्षेत्र एक अत्यंत मनमोहक और अद्भुत दृश्य में बदल जाता है। शांत झील का जल जब इन रोशनियों से चमकता है तो उसका नजारा देखने योग्य होता है।यह सुंदर दृश्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। दूर-दराज से लोग यहां पहुंचकर इस नयनाभिराम दृश्य का आनंद लेते नजर आते है परिवार और युवा वर्ग यहां समय बिताने के साथ-साथ फोटो शूट और वीडियो बनाने में भी रुचि दिखा रहे हैं। सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए लोग यहां के नाइट व्यू को विशेष रूप से कैद कर रहे हैं।रात्रि के समय यहां का शांत, ठंडा और सुहावना वातावरण पर्यटकों को सुकून और आनंद का अनुभव कराता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पर्यटकों की बढ़ती संख्या से क्षेत्र में रौनक बढ़ी है तथा छोटे व्यवसायों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिल रहा है। लेक व्यू पार्क अब नेतरहाट की एक नई पहचान के रूप में उभर रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  CM हाउस घेराव से पहले कांग्रेस में हलचल, 18 अगस्त को JPSC-JSSC आंदोलन पर बनेगी रणनीति

Thanks for your Feedback!

You may have missed