शराब के विवाद में पड़ोसी बना हैवान, 55 साल के व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या… इलाके में तनाव

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नालंदा : बिहार के नालंदा जिले के बड़गांव मुशहरी गांव में शराब पीने को लेकर हुए विवाद में 55 वर्षीय चंदेश्वर मांझी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पड़ोसी वीरेश मांझी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

परिजनों के अनुसार, चंदेश्वर मांझी गांव में ही अपने पड़ोसी के घर शराब पीने गए थे, जहां किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और मारपीट में बदल गया। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी वीरेश मांझी व उसके सहयोगियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शराब के नशे में गाली-गलौज के बाद विवाद बढ़ने की बात सामने आई है।

About The Author

See also  बिहार बंद में हिंसा का बवाल, पुलिसकर्मी घायल; कई जगह हालात तनावपूर्ण

Thanks for your Feedback!

You may have missed