मूसलधार बारिश और तेज हवा से कच्चा मकान ढहा, परिवार सुरक्षित

Advertisements

जमशेदपुर : बागबेड़ा के सोमायझोपड़ी कोचाटोला में लगातार बारिश और तेज हवा के कारण जानकी पूर्ति का कच्चा मकान गुरुवार की देर रात करीब 2:30 बजे ढह गया। हादसे के दौरान जानकी पूर्ति और उनका परिवार सुरक्षित बाहर निकल आया। हालांकि घर में रखा टीवी, फ्रिज, पंखा और रसोई के बर्तन मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गये।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मकान गिरने के बाद परिवार बेघर हो गया है और फिलहाल पड़ोसियों के यहां शरण लेने को मजबूर है। जानकी पूर्ति दैनिक मजदूर हैं और लगातार बारिश के कारण उनका काम भी ठप हो गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर दक्षिण घाघीडीह पंचायत के मुखिया भरत जोरा और झामुमो नेता नरेश सोय मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए जिला प्रशासन से पत्राचार कर सरकारी मुआवजा और सहयोग दिलाने का आश्वासन दिया।

About The Author

See also  सिकिदिरी हाइडल प्रोजेक्ट में 20.87 करोड़ की अनियमितता, बिजली बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पर आरोप तय

You may have missed