टाटा स्टील वेतन समझौते पर हलचल तेज, 2 मई के बाद लग सकती है मुहर

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टाटा स्टील के हजारों कर्मचारियों के वेतन समझौते (ग्रेड रिवीजन) को लेकर प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच गतिविधियां तेज हो गई हैं। बुधवार को कंपनी के जनरल ऑफिस में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक करीब दो घंटे चली बैठक में कई अहम वित्तीय मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी का कोलकाता जाना इस ओर संकेत देता है कि समझौता अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है और 2 मई के बाद होने वाली अगली बैठक निर्णायक हो सकती है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बैठक में न्यू सीरीज ग्रेड के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) को लेकर खास चर्चा हुई। यूनियन ने वर्तमान 3 रुपये प्रति प्वाइंट को कम बताते हुए इसे बढ़ाने की मांग रखी है, जिस पर प्रबंधन 4 से 4.30 रुपये तक करने पर सहमत हो सकता है। यदि ऐसा होता है तो कर्मचारियों के वेतन में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

वहीं, वेतन समझौते में 11 से 12 प्रतिशत मिनिमम गारंटीड बेनिफिट (एमजीबी) पर सहमति बनती दिख रही है। 5 मई को सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन के शहर आने की संभावना को देखते हुए यूनियन चाहती है कि उसी दौरान समझौते पर हस्ताक्षर हो जाएं। हालांकि कुछ भत्तों पर अभी भी सहमति नहीं बन पाई है, जिसे अगली बैठक में सुलझाने की उम्मीद जताई जा रही है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed