पिस्तौल के साथ घूम रहा था शातिर अपराधी, पकड़ते ही पुलिस पर हमला… साथियों ने छुड़ाकर भगाया

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस ने शातिर अपराधी पूरन चौधरी को पकड़ लिया था, लेकिन उसके भाई और साथियों ने बीच में हस्तक्षेप कर उसे छुड़ा दिया। इस दौरान मौके पर काफी हंगामा हुआ और आरोपी फरार हो गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पूरन चौधरी हथियार के साथ इलाके में घूम रहा है और किसी बड़ी घटना की योजना बना रहा है। इसके बाद सादे कपड़ों में एक जवान ने उसे पकड़ लिया, लेकिन तभी उसके साथी पहुंच गए और उसे छुड़ाकर भागने में मदद की। भागते समय आरोपी ने पुलिस पर ईंट से हमला भी किया।

घटना के बाद पुलिस ने उसके भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और फरार पूरन चौधरी की तलाश जारी है। बताया जाता है कि उसके खिलाफ फायरिंग, लूट और रंगदारी समेत कुल 17 मामले दर्ज हैं, जबकि पश्चिम बंगाल में भी पुलिस पर फायरिंग का केस उसके नाम है। हाल ही में वह आर्म्स एक्ट के मामले में जमानत पर बाहर आया था।

About The Author

See also  सड़क के गड्ढे से अनियंत्रित होकर गिरा युवक, पीछे से आई कार ने रौंदा; 18 वर्षीय आयुष की मौत

Thanks for your Feedback!

You may have missed