लापता युवक का वीडियो वायरल: प्रेमिका संग शादी का दावा, परिवार से आजाद छोड़ने की अपील

0
Advertisements

जमशेदपुर : जुगसलाई क्षेत्र से लापता बताए जा रहे एक युवक ने चाईबासा पहुंचने के बाद अपना वीडियो जारी कर सोशल मीडिया पर साझा किया है. वायरल वीडियो में युवक अपनी खुशी जाहिर करते हुए अपनी शादी की पुष्टि करता नजर आ रहा है. वीडियो में युवक और युवती दोनों ने कहा है कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है और एक-दूसरे से प्रेम करते हैं. दोनों ने अपने परिवार से उन्हें स्वतंत्र रूप से रहने देने की अपील भी की है. उनका कहना है कि उन्होंने अपने धर्म के रीति-रिवाज के अनुसार विवाह कर लिया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जानकारी के अनुसार दोनों 24 फरवरी की रात से लापता थे. इसके बाद परिजनों ने पुलिस प्रशासन को आवेदन देकर उनकी तलाश की मांग की थी. इसी बीच सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो सामने आया, जिसमें वे एक-दूसरे के साथ रहने की इच्छा जताते दिखाई दे रहे हैं. दोनों का कहना है कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी तरह का खतरा नहीं है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई पर नजर रखी जा रही है.

About The Author

See also  गोलीबारी में घायल युवक की मौत, विधायक ने परिजनों से मिलकर कार्रवाई का दिया भरोसा

Thanks for your Feedback!

You may have missed