कचरे में भड़की आग से बड़ा हादसा, 6 बाइक-स्कूटी जलकर राख

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें छह बाइक और स्कूटी जलकर पूरी तरह राख हो गईं. यह घटना टेल्को क्षेत्र के जेम्को मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप के पीछे खाली जगह पर पड़े कबाड़ और कचरे में अचानक आग लग गई, जो तेजी से फैलकर पास में खड़ी बाइक और स्कूटी तक पहुंच गई. आग की चपेट में वहां खड़ा एक ऑटो भी आ गया और देखते ही देखते कई वाहन जलकर खाक हो गए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को खबर दी. दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि जली हुई बाइक टाटा स्टील के कर्मचारियों की थीं, जो अपनी गाड़ियां पार्क कर काम पर चले गए थे. टेल्को थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है.

See also  जेपीयू छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, लाइब्रेरी में मिलेगी 1300 से ज्यादा रिसर्च जर्नल की सुविधा

Thanks for your Feedback!

You may have missed