महिला दिवस से पहले स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, 120 से ज्यादा लोगों ने कराई जांच

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले शनिवार को टेल्को के कार्तिक रोड स्थित नेताजी सुभाष पार्क परिसर में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लगाए गए इस शिविर में स्थानीय लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली. सुबह 8 बजे से 11 बजे तक चले इस कार्यक्रम में महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों ने भी बड़ी संख्या में अपनी जांच कराई. कुल 120 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई, जहां डॉक्टर ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

यह स्वास्थ्य जांच शिविर सुनीता गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें ऋतु सिन्हा, विजय गुप्ता और वीना झा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. लोगों को अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बताने और सलाह लेने का अवसर भी मिला. इसके अलावा शाम 6 बजे से 9 बजे तक बिवाई गार्डन क्लब हाउस में नेताजी के 85वें जन्मदिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया.

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सम्मान, उनकी उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान समारोह भी आयोजित किए गए. अंत में उपस्थित अतिथियों ने महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed