सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड्स में होंगे शिक्षा जगत के सितारे सम्मानित

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सोना देवी यूनिवर्सिटी स्काईडे करियर हब के सहयोग से 25 जुलाई 2026 को बिष्टुपुर स्थित एल्कोर होटल में “सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026” का आयोजन करेगी। इस राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में झारखंड के शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों, प्राचार्यों, शिक्षाविदों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और शिक्षण संस्थानों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। विश्वविद्यालय की सहायक कुलसचिव अर्चना सिंह ने बताया कि यह आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

विश्वविद्यालय की सर्च कमेटी ने कोल्हान क्षेत्र के 100 से अधिक शिक्षण संस्थानों से प्राप्त प्रोफाइल के आधार पर 1 जुलाई से 15 जुलाई तक नामांकन प्रक्रिया पूरी कर पुरस्कारों के लिए योग्य प्रतिभागियों का चयन किया है। कार्यक्रम में राज्यभर के प्रमुख विद्यालयों, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ शिक्षा जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी। आयोजन में एक्सएलआरआई जमशेदपुर के निदेशक सहित विभिन्न विश्वविद्यालयों के शिक्षाविद भी मौजूद रहेंगे।

समारोह में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, पायनियर इन एजुकेशन, विजनरी प्रिंसिपल, बेस्ट स्कूल मैनेजमेंट, यंग प्रिंसिपल अचीवमेंट, इनोवेशन इन एजुकेशन, आउटस्टैंडिंग एजुकेटर, एक्सीलेंस इन टीचिंग, इंस्पिरेशनल टीचर, डिजिटल लर्निंग एक्सीलेंस, स्टूडेंट मेंटर ऑफ द ईयर और कम्युनिटी इम्पैक्ट एजुकेटर सहित कई श्रेणियों में सम्मान प्रदान किए जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य शिक्षा में उत्कृष्टता, नवाचार, छात्र विकास और सामाजिक योगदान को बढ़ावा देना तथा शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायक कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करना है।

 

About The Author

You may have missed