दुर्गा पूजा के दौरान मौसम रहेगा साफ, न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट का अनुमान

Advertisements

रांची : झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में पूजा के दौरान खराब मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. 19 से 22 अक्तूबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में सुबह हल्का कोहरा या धुंध छाई रह सकती है, जबकि दिन में धूप निकलने के साथ आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है. वहीं, 23 और 24 अक्तूबर को भी सुबह धुंध या कोहरा रहने का अनुमान है. इसके बाद दिन में आंशिक रूप से हल्के बादल छा सकते हैं या आसमान साफ रह सकता है. इस अवधि में बारिश या आंधी-तूफान जैसी स्थिति की संभावना नहीं जताई गई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है. राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने का अनुमान है. इससे सुबह और देर रात हल्की ठंड बढ़ सकती है. हालांकि, दिन में धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है.

बीते 24 घंटे के दौरान झारखंड के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक 19.2 मिलीमीटर बारिश धनबाद के पुटकी में रिकॉर्ड हुई, जबकि बहरागोड़ा में लगभग 11 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बारिश का दौर थमने के बाद दुर्गा पूजा और उसके बाद भी मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है.

About The Author

You may have missed