रसोई गैस फिर महंगी: घरेलू सिलेंडर ₹60 और कमर्शियल ₹115 बढ़े, कारोबारियों की बढ़ी चिंता

0
Advertisements

जमशेदपुर : तेल कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. करीब एक साल बाद 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की वृद्धि की गई है. इसके बाद शहर में घरेलू सिलेंडर की कीमत 892.50 रुपये से बढ़कर 952.50 रुपये हो गई है. वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 115 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे अब इसकी कीमत जमशेदपुर में 2031 रुपये हो गई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इसके अलावा 10 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ाए गए हैं. पहले यह सिलेंडर 638 रुपये में मिलता था, जो अब 680.50 रुपये में मिलेगा. इससे पहले मार्च महीने में 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 31 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि का असर शहर के रेस्टोरेंट, होटल, ठेले और छोटे खाद्य कारोबारियों पर पड़ रहा है.

उधर, वैश्विक स्तर पर ईरान संकट के कारण गेहूं समेत अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच भारत सरकार ऊर्जा क्षेत्र में उत्पादन बढ़ाने के विकल्प तलाश रही है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने टेक्सास में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बावजूद भारत में ऊर्जा की कमी नहीं होने दी जाएगी.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed