हजारीबाग में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, इलाके में आक्रोश

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

हजारीबाग : Hazaribagh जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत कुसुंभा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 12 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह गांव के मैदान में एक गड्ढे से किशोरी का शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किशोरी मंगलवार रात गांव में निकले मंगला जुलूस को देखने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने मैदान में उसका शव देखा, जिसके बाद गांव में आक्रोश फैल गया।

प्रारंभिक आशंका है कि आरोपी ने किशोरी को बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पहचान छिपाने की कोशिश भी की गई।

सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच तेज कर दी गई है।

घटना से नाराज ग्रामीणों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस अधिकारियों का घेराव किया। अधिकारियों द्वारा शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद स्थिति शांत हुई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है।


About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed