धनबाद में CM हेमंत सोरेन के पोस्टर का अपमान, सड़क पर बिछाने से विवाद गहराया

0
Advertisements

धनबाद : Dhanbad के रणधीर वर्मा चौक के पास मुख्यमंत्री Hemant Soren की तस्वीर वाले होर्डिंग को सड़क पर बिछाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, 24 मार्च को सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए यह जानकारी सामने आई कि कुछ अज्ञात लोगों ने मुख्यमंत्री की तस्वीर वाले होर्डिंग को मुख्य सड़क पर बिछा दिया, जिस पर वाहन और राहगीर गुजर रहे थे। बाद में जांच करने पर मामला सही पाया गया।

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि यह कृत्य जानबूझकर किया गया, जिससे न केवल मुख्यमंत्री का अपमान हुआ बल्कि आम लोगों और आदिवासी समुदाय की भावनाएं भी आहत हुई हैं।

शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

About The Author

See also  शारदीय नवरात्र की तैयारियां तेज, पंडालों की सजावट के साथ रामलीला और भक्ति जागरण की तैयारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed