कपाली में विवाहिता की मौत,मायके पक्ष ने परिजनों पर हत्या का लगाया आरोप

0
Advertisements

सरायकेला: सरायकेला जिले के कपाली ओपी अंतर्गत पारडीह केला बगान में शादी के चार महीने बाद ही नवविवाहिता महिला की मौत हो गई। बताया गया शुभम कुमारी उर्फ नेहा (27 ) की संदिग्ध परिस्थिति में 1 दिन पूर्व मौत हो गई जिसके बाद शुक्रवार दोपहर ससुराल वालों ने महिला को तमोलिया ब्रह्मानंद अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतका के मायके पक्ष द्वारा पति दीपक कुमार समेत ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया गया मोटरसाइकिल और सोने की चेन की मांग करते हुए महिला को प्रताड़ित किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार मृत महिला शुभम कुमारी बिहार के गया जिला अंतर्गत मंगलागौरी की रहने वाली है। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने नेहा के ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट, घाटों पर सुरक्षा और सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश

Thanks for your Feedback!

You may have missed