जामडीह रेलवे ओवरब्रिज लगभग तैयार, फाटक के जाम से जल्द मिलेगी राहत

Advertisements

चांडिल : नीमडीह थाना क्षेत्र के जामडीह रेलवे फाटक के पास बन रहे ओवरब्रिज की सड़क का एक साइड लगभग पूरा हो चुका है। ओवरब्रिज इस सप्ताह के अंत या नवंबर के पहले सप्ताह तक चालू होने की संभावना है। इससे टाटा-पुरुलिया-आसनसोल-बोकारो-धनबाद मार्ग पर चलने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अभी ट्रेनों के गुजरने पर फाटक बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। ओवरब्रिज चालू होने के बाद टाटा, चांडिल, नीमडीह, पुरुलिया, आसनसोल, बोकारो और धनबाद की ओर जाने वाले लोगों, विद्यार्थियों, मरीजों और मालवाहक वाहनों को सीधा फायदा होगा।

हालांकि ओवरब्रिज चालू करने की अंतिम तिथि की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

About The Author

See also  आशियाना आदित्य सोसाइटी में नवरात्र की धूम, माता की चौकी में देर रात तक झूमे श्रद्धालु

You may have missed