दुर्गा पूजा में रफ्तार का कहर, तीन दिन में करीब 250 लोग घायल, 150 से ज्यादा पहुंचे एमजीएम

Advertisements

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा के दौरान सोमवार, मंगलवार और बुधवार को शहर और आसपास की सड़कों पर हुई दुर्घटनाओं में घायल लगभग 250 लोग टीएमएच, टाटा मोटर्स हॉस्पिटल, मर्सी, टिनप्लेट, एमजीएम और सदर अस्पताल समेत कई अस्पतालों में पहुंचे। अधिकतर लोग पूजा घूमने के दौरान दोपहिया वाहनों से गिरकर या आपस में टकराकर घायल हुए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

अकेले एमजीएम अस्पताल में तीन दिनों में करीब 150 घायल पहुंचे: सोमवार को 72, मंगलवार को 52 और बुधवार को 26। इनमें 52 की स्टिचिंग, 56 की ड्रेसिंग और 24 का प्लास्टर हुआ। ऑर्थो में आठ और सर्जरी में 10 मरीज भर्ती हैं, जबकि छह को रिम्स रेफर किया गया।

पोटका में मंगलवार रात पूजा घूमने जा रहे लोगों का टेंपो तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पलट गया, जिसमें छह लोग घायल हुए। गंभीर रूप से घायल परसुराम पुरान, सुरुबली सरदार और चंदन सरदार का एमजीएम में इलाज चल रहा है।

About The Author

See also  वंदे भारत एक्सप्रेस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, विद्युत इंजन की मदद से टाटानगर पहुंची ट्रेन

You may have missed