ओडिशा में भूस्खलन से रेल परिचालन प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द, कुछ कोरापुट तक ही चलेंगी

Advertisements

जमशेदपुर : ओडिशा के रायगड़ा रेल मंडल में मुनिगुड़ा और छिपाबर्टा स्टेशनों के बीच भारी भूस्खलन से रेल परिचालन प्रभावित हुआ है। 21 से 30 अक्टूबर तक अलग-अलग तारीखों पर कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, और कुछ का परिचालन कोरापुट तक सीमित रहेगा। इसका असर झारखंड और पश्चिम बंगाल से विशाखापत्तनम और जगदलपुर जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

18515/18516 विशाखापत्तनम-किरंदुल एक्सप्रेस 21 से 28 अक्टूबर तक रद्द रहेगी। 18107 राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस 21 से 28 अक्टूबर तक, और 18108 जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस 22 से 29 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।

18005 हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस 21 से 28 अक्टूबर तक कोरापुट तक चलेगी, और 18006 जगदलपुर-हावड़ा 23 से 30 अक्टूबर तक कोरापुट से ही चलेगी। 18447/18448 भुवनेश्वर-जगदलपुर एक्सप्रेस और 58501 विशाखापत्तनम-किरंदुल पैसेंजर भी कोरापुट तक सीमित रहेंगी। यात्री सफर से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।

About The Author

See also  एटीएम में कैश डालने जा रहे कर्मियों से 21.40 लाख रुपये की लूट, बाइक सवार दो अपराधी फरार

You may have missed