मौसम ने ली अंगड़ाई, एक सप्ताह तक होगी लगातार बारिश

0
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड में मौसम ने अब अंगड़ाई ले ली है. अब झारखंड में जगह-जगह पर अगले एक सप्ताह तक बारिश होगी. जहां एक दिन पहले तक कहा गया था कि बारिश 20 मई से शुरु होगी, लेकिन अब ऐसा नहीं है. 18 मई को भी झारखंड में कई जगहों पर बारिश हो सकती है. इसको लेकर सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है. बारिश तो नहीं हो रही है, लेकिन गर्माहट हीट वेव से कम नहीं है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

जमशेदपुर के अलावा राजधानी में भी होगी बारिश

18 मई की बात करें तो राजधानी रांची के साथ-साथ जमशेदपुर में भी बारिश होने के आसार हैं. इसके अलावा बोकारो, गुमला, हजारीबार, खूंटी और रामगढ़ में भी बारिश होगी. इसके साथ ही पूरे कोल्हान में भी बारिश के आसार हैं. गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है.

See also  पश्चिम बंगाल के अधिकारी बने "शुभेन्दू", ममता ने जो बोया वो काटी

Thanks for your Feedback!