मानगो-साकची फ्लाईओवर के पहुंच पथ का निर्माण जारी, पाइपलाइन रिसाव दूर होने से काम में आएगी तेजी

Advertisements

जमशेदपुर : मानगो-साकची फ्लाईओवर के पहुंच पथ का निर्माण कार्य डिमना रोड स्थित ब्लू बेल्स स्कूल के समीप जारी है। यहां दो मशीनों की मदद से कोल डस्ट और मिट्टी डालकर सड़क के बीच के हिस्से को समतल किया जा रहा है। निर्माण कार्य दोनों सड़कों के बीच होने के कारण फिलहाल आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया गया कि निर्माण स्थल पर डिमना लेक से फिल्टर प्लांट तक जाने वाली पाइपलाइन में रिसाव के कारण बार-बार पानी जमा हो रहा था। इससे पहुंच पथ का निर्माण लंबे समय तक धीमी गति से चल रहा था और कई बार काम रोकना भी पड़ रहा था। पानी जमा होने की समस्या निर्माण कार्य में बाधा बन रही थी।

पथ निर्माण विभाग के जमशेदपुर प्रमंडल के अधीक्षण सह कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय ने बताया कि पाइपलाइन रिसाव से जुड़ी समस्या अब दूर हो गई है। इसके बाद आने वाले समय में मानगो-साकची फ्लाईओवर के पहुंच पथ का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है।

About The Author

See also  राधास्वामी संगठन पर करोड़ों की ठगी का आरोप, चार गिरफ्तार, ईडी जांच की तैयारी में

You may have missed