हनुमान मंदिर के पास मांस का टुकड़ा मिलने पर हंगामा, स्थिति सामान्य होने के बाद पुलिस बल हटाया गया

Advertisements

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को महानंद बस्ती स्थित हनुमान मंदिर के पास सोमवार रात मांस का टुकड़ा मिलने के बाद हंगामा हो गया। घटना की जानकारी फैलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इससे इलाके में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

देर रात पुलिस अधिकारियों ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाया और शांति बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने को कहा। स्थिति दोबारा न बिगड़े, इसके लिए एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया।

पुलिस की पहल और लोगों को समझाने के बाद मामला शांत हो गया। देर रात इलाके में स्थिति सामान्य होने पर तैनात पुलिस बल को भी हटा लिया गया। इस तरह पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जेम्को महानंद बस्ती में उत्पन्न तनाव की स्थिति समाप्त हो गई।

About The Author

See also  केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बन रहा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल, मां भगवती की विशेष प्रतिमा भी होगी आकर्षण

You may have missed