मतगणना के बीच ममता बनर्जी का बड़ा बयान, ‘हम जीत रहे हैं’ दावा… जय श्रीराम के नारों से गरमाया माहौल

0
Advertisements

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपना पहला बयान देते हुए कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस जीत की ओर बढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे काउंटिंग सेंटर पर डटे रहें और अंत तक प्रक्रिया पर नजर बनाए रखें। शुरुआती रुझानों में भाजपा की बढ़त के बीच यह बयान सियासी माहौल को और गरमा गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मतगणना के दौरान कई जगहों पर नारेबाजी भी तेज हो गई। जहां टीएमसी कार्यकर्ताओं ने “जय बंगला” और “मां-माटी-मानुष” के नारे लगाए, वहीं भाजपा समर्थकों ने “जय श्रीराम” के नारे लगाकर माहौल को और तीखा बना दिया। इस बीच टीएमसी नेताओं ने काउंटिंग प्रक्रिया में बाधा और गड़बड़ी की आशंका भी जताई, जिससे राजनीतिक तनाव और बढ़ गया।

ममता बनर्जी ने अपने समर्थकों से कहा कि शुरुआती रुझानों से घबराने की जरूरत नहीं है और अंतिम नतीजों तक स्थिति बदल सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने और मतगणना प्रक्रिया पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया, जबकि पूरे राज्य की निगाहें अब अंतिम परिणामों पर टिकी हुई हैं.

About The Author

See also  जन्मदिन पर प्रभास का 'भैरवा' लुक आया सामने, 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल की दिखाई झलक

Thanks for your Feedback!

You may have missed