छात्र आंदोलन में बड़ा मोड़, सोनम वांगचुक की अपील पर देवेंद्र नाथ महतो ने लिया अहम फैसला
Advertisements

रांची :जेएससीसी और जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत की। वीडियो कॉल के जरिए हुई बातचीत में वांगचुक ने महतो से स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अनशन को लेकर अपील की। इसके बाद महतो ने पानी ग्रहण किया, हालांकि उन्होंने आंदोलन और सत्याग्रह जारी रखने की बात कही।देवेंद्र नाथ महतो भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। प्रदर्शनकारी छात्र जेपीएससी परीक्षा रद्द करने और कथित गड़बड़ियों की जांच की मांग कर रहे हैं। सोनम वांगचुक के समर्थन से इस आंदोलन को और चर्चा मिली है।
Advertisements

Advertisements



