धान रोपने गए बुजुर्ग दंपती की हत्या से सनसनी, आरोपी गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements
Advertisements

बोकारो :नावाडीह थाना क्षेत्र में धान रोपने गए एक बुजुर्ग दंपती की हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।इस हमले में वृद्ध दंपत्ति की मौके पर ही गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि उनकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गई है. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतकों की पहचान नावाडीह निवासी जानकी महतो (70 वर्ष) और उनकी पत्नी सुगिया देवी (62 वर्ष) बहू गोरी देवी (पति: कोलेश्वर महतो, 45 वर्ष) के रूप में हुई है.घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल गोरी देवी को नावाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लाया गया. वहां डॉ. धनेश रजक द्वारा प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, चास रेफर कर दिया गया, जहां उनकी मौत हो गई.वारदात की सूचना मिलते ही नावाडीह थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी, एएसआई मिथिलेश सिंह और विमल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी राजू सिंह (40 वर्ष, निवासी: बस्तेजिया) को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई खून से सनी कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली गई है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed