हार्डकोर इनामी नक्सली गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई से गिरोह को झटका

Advertisements

सरायकेला-खरसावां :पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हार्डकोर इनामी नक्सली सागर सिंह सरदार उर्फ रवि सरदार को हिरासत में लिया है। उसके साथ मदन महतो और उसकी पत्नी बुलू महतो को भी पकड़ा गया है। यह कार्रवाई दलमा की तराई में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान की गई। बताया जा रहा है कि तीनों असीम मंडल गिरोह से जुड़े हुए थे।पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिछले दस दिनों से इलाके में कॉम्बिंग ऑपरेशन चल रहा था। सूचना मिली थी कि तीनों चौका थाना क्षेत्र के जंगल के रास्ते से गुजरने वाले हैं, जिसके बाद घेराबंदी कर अभियान चलाया गया। सभी को सुरक्षा कारणों से गुप्त स्थान पर ले जाकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ में नक्सली नेटवर्क, सहयोगियों और गतिविधियों से जुड़ी अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए नक्सलियों में मदन महतो पर 15 लाख रुपये का इनाम था। मंगलवार देर रात एसपी मनोज स्वर्गियारी भी चौका पहुंचे और अभियान की निगरानी की। हालांकि खबर लिखे जाने तक पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  44 साल बाद एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर लौटीं झारखंड की चार बेटियां, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

You may have missed