गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की अंतिम विदाई में भावुक हुआ बेटा, पत्नी रिया शव से लिपटकर रोईं

Advertisements

पलामू :झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच जेल में बंद उनकी पत्नी रिया सिन्हा पैरोल पर भारी पुलिस सुरक्षा के साथ पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पथरा गांव स्थित ससुराल पहुंचीं। घर परिसर में रखे पति के पार्थिव शरीर को देखते ही रिया भावुक हो गईं और शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगीं। वहीं, 12 वर्षीय पुत्र अक्षत कुमार सिन्हा भी पिता के शव को देखकर फूट-फूटकर रो पड़ा। मां-बेटे के इस भावुक दृश्य को देखकर वहां मौजूद रिश्तेदार और ग्रामीण भी भावुक हो गए। रिया के पहुंचने की खबर मिलते ही आसपास के इलाकों से लोगों की भीड़ उनके आवास पर जुट गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

सुजीत सिन्हा की मौत, अंतिम संस्कार और रिया सिन्हा के पुलिस कस्टडी में पहुंचने को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। घर के आसपास पुलिस पदाधिकारी और जवान तैनात रहे, जबकि श्मशान घाट पर भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी गई। अंतिम प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर को गांव से कुछ दूरी पर स्थित कररबार नदी के श्मशान घाट ले जाया गया, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि देते समय बेटा अक्षत कुमार भावुक होकर रो पड़ा। उसे देखकर घाट पर मौजूद लोग भी भावुक हो गए। सुजीत सिन्हा के अंतिम संस्कार के साथ ही झारखंड अपराध जगत के एक चर्चित नाम का अध्याय समाप्त हो गया।

About The Author

You may have missed