जमशेदपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 17 थाना प्रभारी बदले; साकची, बर्मामाइंस, सिदगोड़ा समेत कई थानों में नई तैनाती

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : शहर के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने एक साथ 17 थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों का तबादला कर नई पोस्टिंग जारी की है। आदेश देर शाम जारी किया गया और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया। नए आदेश के तहत साकची थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा को हटाकर सीतारामडेरा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरंजन कुमार को सीतारामडेरा से हटाकर बर्मामाइंस थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।सिदगोड़ा थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार को हटाकर जमशेदपुर कोर्ट का सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है। टेल्को थाना प्रभारी प्रशांत कुमार को साकची सीसीआर भेजा गया है। वहीं बर्मामाइंस थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव को जादूगोड़ा का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

गोपाल कृष्ण यादव को बागबेड़ा थाना प्रभारी से हटाकर साकची थाना प्रभारी बनाया गया है। वंश नारायण सिंह को घाटशिला से हटाकर मुसाबनी का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है। मुसाबनी के सर्किल इंस्पेक्टर उमेश कुमार ठाकुर को बागबेड़ा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके अलावा सुरेश प्रसाद को जादूगोड़ा से हटाकर टेल्को थाना प्रभारी बनाया गया है। फ़ैज़ अहमद को साकची सीसीआर से हटाकर सिदगोड़ा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। राजेंद्र मुंडा को कोर्ट सुरक्षा प्रभारी से हटाकर घाटशिला थाना प्रभारी बनाया गया है।

अन्य बदलावों में अजय कुमार ठाकुर को पटमदा का सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है। मनोरंजन कुमार और राजेश कुमार मंडल को गोलमुरी पुलिस लाइन क्लोज किया गया है। नीरज कुमार को बोड़ाम का नया थाना प्रभारी और ईश्वर दयाल मुंडा को जादूगोड़ा थाना प्रभारी बनाया गया है।पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह बदलाव प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं, ताकि विभिन्न थानों में पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed