चलते ट्रक से शराब तस्करी का भंडाफोड़, 180 पेटी बरामद, ड्राइवर फरार, पुलिस जांच तेज

0
Advertisements

दुमका : जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए जांच अभियान के दौरान यह ट्रक पकड़ा गया, जिसमें छुपाकर करीब 180 पेटी शराब रखी गई थी। जब्त शराब की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पुलिस के अनुसार, ट्रक के अंदर ऊपर से खाली दिखाने के लिए पटरा लगाया गया था, जबकि नीचे शराब छिपाकर रखी गई थी। वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देख भागने लगा। पीछा करने पर वह मयूरनाथ के पास ट्रक छोड़कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान कुल 8640 पाउच शराब बरामद हुई, जिस पर “For Sale in Uttar Pradesh” अंकित था।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इस शराब की खेप को बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी। पुलिस ने ट्रक मालिक, चालक और अन्य अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About The Author

See also  उपायुक्त ने सभी विभागों से मांगी अद्यतन रिपोर्ट, सरकारी योजनाओं की स्थिति भी बताने का निर्देश

Thanks for your Feedback!

You may have missed