हाथियों के झुंड से दहशत, अनाज लदा वाहन घेरते ही मचा हड़कंप

0
Advertisements
Advertisements

चाकुलिया : मयूरनाचनी जंगल क्षेत्र में सात हाथियों का झुंड घुस आने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जंगल के पास से गुजर रहे अनाज लदे एक वाहन को हाथियों ने अचानक घेर लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बताया गया कि वाहन डीलर की दुकान के लिए अनाज लेकर जा रहा था, तभी हाथियों का झुंड सामने आ गया। कुछ देर तक वाहन वहीं फंसा रहा और चालक सहित अन्य लोग डर के साये में रहे। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हाथियों को वाहन के आसपास घूमते देखा जा सकता है।

वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जंगल के रास्तों से गुजरते समय सावधानी बरतने की अपील की है। क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है, जिससे मानव-वन्यजीव टकराव का खतरा भी बढ़ गया है।

See also  13 दिवसीय हॉकी समर कैंप शुरू, बच्चों को मिलेगी हाई लेवल ट्रेनिंग, खिलाड़ियों में उत्साह

Thanks for your Feedback!

You may have missed