कुणाल षाड़ंगी जनमुद्दों को लेकर मिले मुख्यमंत्री से, मिला आश्वासन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela (संजीव मेहता) :पूर्व विधायक और झामुमो नेता कुणाल षाड़ंगी बुधवार को विभिन्न जनमुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले औऱ अपनी बातों को शिद्दत से रखा है. जिसपर मुख्यमंत्री ने उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया है. कुणाल षाड़ंगी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर एनईपी  2020 के तहत क्लस्टर पद्धति के क्रियान्वयन को लेकर स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर कोल्हान के विद्यार्थियों की भावना को मजबूती से रखा, साथ ही अंगीभूत कॉलेजों में इंटरमीडिएट बंद होने के बाद इसकी पढ़ाई से जुड़े शिक्षकों और कर्मचारियों के स्थानीय स्तर पर समायोजन की बातें रखी. इसके साथ ही उन्होंने जेटेट पास पारा शिक्षकों के मामले में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय की बातें रखी. इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम ज़िले में आँधी तूफ़ान से उत्पन्न हुई स्थिति में प्रभावित लोगों के मुवावजे भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की. साथ ही इसके वजह से कई गाँव में 72 घंटों से ज़्यादा समय से बिजली के ना होने की बातें रखी. उन्होंने चाकुलिया प्रखंड के कई पंचायतों के लैंप्स केंद्रों पर स्थानीय किसानों से धान ना ख़रीदकर बिचौलियों के माध्यम से दूसरे पंचायतों के किसानो से ख़रीदकर क्रय लक्ष्य की प्राप्त करने की शिकायतों से जुड़े विषयों पर चर्चा की और समाधान का आग्रह किया है. इन सभी जनमुद्दों पर मुख्यमंत्री ने गंभीरता दिखाते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed