ब्राउन टु ग्रीन कैंपेन’ के तहत कुचाई में दलहन खेती को बढ़ावा देने की पहल, 500 किसानों की सूची बीडीओ को सौंपी गई

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela (संजीव मेहता) : अधिकार संगठन द्वारा चलाए जा रहे “ब्राउन टु ग्रीन कैंपेन” के तहत किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. संगठन के जिला सचिव एवं सदस्यों ने बुधवार को कुचाई प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को 500 इच्छुक किसानों की सूची के साथ एक अनुरोध पत्र सौंपा है. संगठन का उद्देश्य धान की कटाई के बाद खाली पड़े खेतों में दलहन फसलों की खेती को बढ़ावा देना है, ताकि किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ भूमि की उर्वरता भी सुधारी जा सके. संगठन के अनुसार मूंग, उड़द एवं मसूर जैसी दलहन फसलें मिट्टी में प्राकृतिक रूप से नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ाती हैं, जिससे रासायनिक खाद पर निर्भरता कम होगी और खेती अधिक टिकाऊ बनेगी. अधिकार संगठन के जिला सचिव ने कहा कि धान के बाद खेतों को खाली छोड़ना किसानों के लिए नुकसानदायक है. यदि उन्हीं खेतों में दलहन की खेती की जाए तो जमीन भी उपजाऊ बनेगी और किसानों को अतिरिक्त आय का स्रोत मिलेगा. उन्होंने बताया कि 500 किसानों को चिन्हित किया गया है, जो दलहन की खेती के लिए तैयार हैं. संगठन ने प्रशासन से किसानों को बीज, तकनीकी मार्गदर्शन एवं आवश्यक सरकारी सहयोग उपलब्ध कराने की मांग की है. संगठन ने उम्मीद जताई कि प्रशासन के सहयोग से कुचाई प्रखंड में यह अभियान एक मॉडल के रूप में स्थापित होगा और पूरे जिले में “धान के बाद दलहन” का संदेश पहुंचेगा. इस अवसर पर अपना अधिकार संगठन सरायकेला-खरसावां के जिला सचिव डाबुआ समेत संगठन के कई सदस्य उपस्थित थे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed