चर्च स्कूल बेल्डीह की प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई वैज्ञानिक और रचनात्मक प्रतिभा

Advertisements

जमशेदपुर : चर्च स्कूल बेल्डीह में शुक्रवार को वार्षिक विज्ञान एवं कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा तीन से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत बेल्डीह बैपटिस्ट चर्च के पास्टर रेवरेंड मनोज चरण के नेतृत्व में प्रार्थना के साथ हुई। प्रदर्शनी में पर्यावरण संरक्षण, सौर ऊर्जा, रोबोटिक्स और सतत विकास पर आधारित कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा चित्रकला, हस्तशिल्प और साहित्यिक रचनाएं भी प्रदर्शित की गईं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

विद्यार्थियों ने अभिभावकों और अतिथियों को अपने मॉडल की कार्यप्रणाली और उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। विद्यालय की उप प्रधानाचार्या प्रमिला जोशुआ ने कहा कि स्कूल का उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान देने के साथ उनकी वैज्ञानिक और कलात्मक प्रतिभा को भी निखारना है। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव अविनाश कुमार दास, सीनियर को-ऑर्डिनेटर वी प्रशांता कुमारी, मिडिल को-ऑर्डिनेटर मिनोती दास, प्राइमरी को-ऑर्डिनेटर पी लीशी और प्री-प्राइमरी को-ऑर्डिनेटर संजीव कुमार दास उपस्थित रहे।

About The Author

See also  पूर्व प्रभारी प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी को दी श्रद्धांजलि

You may have missed