आदित्यपुर में आशा भोंसले की स्मृति में “एक शाम गीतों भरी यादों” का आयोजन 31 मई को

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela (संजीव मेहता) : सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था परिमल के तत्वावधान में आगामी 31 मई 2026 को सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोंसले की स्मृति में एक भव्य “एक शाम गीतों भरी शाम” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में स्थानीय एवं शहर के ख्याति प्राप्त कलाकार अपने सुरों की मधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे.
इस संबंध में जानकारी देते हुए संस्था के सदस्य सुबोध शरण, सुरेश धारी, लक्ष्मण प्रसाद, दिवाकर झा, शंटू ठाकुर, विश्वजीत मजुमदार एवं गोपाल झा ने बताया कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों का मुख्य उद्देश्य लोगों को एकाकी जीवनशैली से बाहर निकालकर सामाजिक एवं सांस्कृतिक मेलजोल के लिए एक साझा मंच प्रदान करना है. साथ ही स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को मंच देकर उनके कलात्मक हुनर को प्रोत्साहित करना भी संस्था का प्रमुख लक्ष्य है.
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम आदित्यपुर-2, रोड नंबर-7 में सायं 5 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें शहर के कई नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे. संस्था ने संगीत प्रेमियों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  माधव बाबू श्रद्धांजलि सभा को लेकर तैयारियां पूरी! कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह

Thanks for your Feedback!

You may have missed