महुआडांड़ बाजार को नशामुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए पुलिस-जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक, बनी ठोस रणनीति

0
Advertisements

महुआडांड़ : लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर महुआडांड़ थाना प्रभारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य महुआडांड़ बाजार क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित और नशामुक्त बनाना था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

जनप्रतिनिधियों की रही सक्रिय भागीदारी

बैठक में महुआडांड़ पंचायत की मुखिया प्रमिला मिंज, अंबवाटोली पंचायत की मुखिया रोशनी कुजूर के साथ दोनों पंचायतों के दर्जनों वार्ड सदस्य और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। थाना प्रभारी ने सभी का स्वागत करते हुए बाजार की मौजूदा चुनौतियों पर खुलकर चर्चा की।

नशे के खिलाफ चलेगा विशेष अभियान

थाना प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि बाजार क्षेत्र में अवैध शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री युवाओं को बर्बाद कर रही है। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस संदिग्ध लोगों पर नजर रखेगी। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने वार्ड में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाएं। सूचना तंत्र मजबूत करें ताकि पुलिस को समय पर जानकारी मिल सके।

स्वच्छता पर भी रहेगा जोर

बैठक में बाजार की साफ सफाई का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। निर्णय लिया गया कि दुकानदार अपनी दुकानों के सामने डस्टबिन रखेंगे। सार्वजनिक जगहों पर कचरा फेंकने, थूकने और गंदगी फैलाने वालों पर पंचायत और पुलिस की संयुक्त टीम जुर्माना लगाएगी।

जनप्रतिनिधियों ने जताई प्रतिबद्धता

मुखिया प्रमिला मिंज एवम रोशनी कुजूर ने कहा कि बाजार हम सभी का है और इसे सुरक्षित रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हम पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस और पंचायत का सहयोग करें।

See also  JSCA में भारत का टी20 रिकॉर्ड मजबूत, 4 में से जीते 3 मुकाबले; 9 अक्टूबर को वेस्टइंडीज से भिड़ंत

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed