विदाई में आंसू: 37 साल कॉलेज को दिया, चली गईं डॉ. चंद्रा प्रभा पाठक
Advertisements

Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञान विभाग की पूर्व शिक्षिका डॉ. चंद्रा प्रभा पाठक का 28 मई को जमशेदपुर में निधन हो गया। उनका जाना विश्वविद्यालय परिवार के लिए गहरे दुख का विषय बन गया है।
Advertisements

डॉ. पाठक ने वर्ष 1978 से 2015 तक जमशेदपुर वीमेन्स कॉलेज में अपनी सेवाएं दीं। सरल और मिलनसार स्वभाव के लिए जानी जाने वाली डॉ. पाठक हमेशा कॉलेज की हर गतिविधि में सक्रिय रहीं और संस्था के प्रति पूरी तरह समर्पित थीं।
उनकी स्मृति में बिष्टुपुर कैम्पस में शोक सभा का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. इला कुमार ने भी अपना शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।


