अप्रैल में आयोजित होने वाले हीरो कप टर्नामेंट में भाग लेगी जमशेदपुर एफसी, 16 टीमें होंगी शामिल

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):-आगामी अप्रैल माह में केरल में होने वाले हीरो कप टूर्नामेंट में जमशेदपुर एफसी की टीम हिस्सा लेगी. इसके लिए टीम ने पूरी तैयारी कर ली है. इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी. केरल के कोच्चि, कोझिकोड और तिरुवनंतपुरम में से कोई दो शहर इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे. इसका आयोजन 8 से 25 अप्रैल तक होगा. मेन ऑफ स्टील 2022-23 हीरो आई-लीग के चैंपियंस के साथ स्वत क्वलीफिकेशन प्राप्त करने वाली 11 हीरो आईएसएल टीमों में शामिल होगी. जबकि अन्य हीरो आई-लीग टीम चार शेष ग्रुप स्टेज स्पॉट के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी. 16 टीमों को चार-चार टीमों के चार ग्रुप में विभाजित किया जाएगा और वे सिंगल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में प्रतिस्पर्धा करेंगी. इसके बाद अपने-अपने ग्रुप के चार विजेता टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में खेलने के लिए क्वालीफाई करेंगी. ग्रुप स्टेज 8-19 अप्रैल तक होगा वहीं सेमीफाइनल 21 और 22 अप्रैल को और फाइनल 25 अप्रैल को खेला जाएगा. आपको बता दें कि हीरो सुपर कप को जीतने वाली टीम 2023-24 एएफसी कप ग्रुप चरण में स्थान पाने के लिए 2021-22 हीरो आई-लीग चैंपियंस गोकुलम केरल एफसी से भिड़ेगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  दो साल में सिर्फ 4 जिलों ने भेजी जमीन की रिपोर्ट, ₹19.73 करोड़ का बजट भी लौटा; चालक प्रशिक्षण केंद्र योजना अटकी

Thanks for your Feedback!