हाय रे दुर्भाग्य, जिस इलाके में पहले से जलापूर्ति की सुविधा उसी इलाके में नए जलापूर्ति योजना का तोहफा, वार्ड 17 के लोग 26 वर्ष से नल जल योजना का कर रहे इंतजार

Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela: ये दुर्भाग्य नहीं तो और क्या है? कि जिस इलाके में पिछले 50 वर्ष पहले से जलापूर्ति की सुविधा थी आज भी उसी इलाके में नए जलापूर्ति योजना का शुभारंभ हो रहा है. अगर बार करें आदित्यपुर के न्यू हाउसिंग कॉलोनी की जो कि वार्ड 17 के इलाके हैं वहां के लोग विगत 26 वर्ष से नल जल योजना का इंतजार ही कर रहे हैं. जबकि इस इलाके में लगभग रिहायशी आबादी बासित है लेकिन सभी अंडर ग्राउंड वाटर पर निर्भर हैं, हाल यह है कि इस इलाके में जहां 150 फीट जलस्तर हुआ करता था वो अब लगभग 1000 फीट तक जा पहुंचा है. तकरीबन 20 हजार घरों की आबादी आज खरीदकर पानी पीने को मजबूर है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इसी बीच आज एक खुशखबरी मिली कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 28 में जो कि पूर्व मेयर का गृह क्षेत्र है में जिंदल द्वारा घर-घर पेयजल आपूर्ति के लिए टेस्टिंग किया गया है. आज दिनांक 21 जुलाई को शाम 4 बजे घर-घर पानी छोड़े जाने की सूचना मिली है. वार्ड के रोड नंबर 31-32 के प्रायः हर घर में मिट्टी युक्त पानी नल से गिरा है. जिसे देखकर लोगों में खुशी का ठिकाना चरम पर है. आज नल से पानी आता देख हर किसी में अपार खुशी है, लेकिन नल का पानी का दुरुपयोग न हो, यूँ ही सड़क पर न बह जाए, इसके लिए हर किसी को सतर्क रहना पड़ेगा.

जिंदल परिवार ने बताया कि आदित्यपुर-2 क्षेत्र के लगभग हर वार्ड में टेस्टिंग का काम चल रहा है. Gail के पाइप बिछाने के क्रम में अनेकों जगह पानी का पाइप काफी क्षतिग्रस्त हुआ है, हमलोग दिन-रात काम कर रहे हैं. यह पूछे जाने पर कि जिले के उपायुक्त नीतीश जी द्वारा 31 जुलाई 2026 तक लक्ष्य दिया गया है तो बताया गया कि जिंदल परिवार जान लगाकर उपायुक्त महोदय द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने में लगा है.

About The Author

You may have missed