सरला बिरला विश्वविद्यालय ने ‘हरित ग्राम अभियान’ का किया शुभारंभ, 17 दिवसीय पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान शुरू

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची के उन्नत भारत अभियान (UBA) प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय द्वारा अंगीकृत गांव आरा में ‘हरित ग्राम अभियान’ का शुभारंभ किया गया। सत्रह दिवसीय पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता का यह अभियान 4 अगस्त तक चलेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इस अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय द्वारा अपने अंगीकृत गांवों—आरा, बड़ाम, सिलवई, महिलोंग एवं हरातू—सहित आरा गेट से महिलोंग तक सड़क किनारे लगभग पांच हजार पौधे लगाए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ ही हरियाली की बढ़ोत्तरी तथा ग्रामीण समुदाय में पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है।

अभियान का शुभारंभ एसबीयू के माननीय महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण का संदेश देते हुए सभी से पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में माननीय कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा नैतिक दायित्व भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने तथा सतत विकास के उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्नत भारत अभियान के समन्वयक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण तभी संभव है जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सक्रिय भागीदारी निभाए। श्री अमित नाथ चरण ने कहा कि अभियान की वास्तविक सफलता केवल पौधे लगाने में नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित करने में निहित है।

See also  छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी की एंट्री, CM हेमंत सोरेन से कहा- प्रतिनिधियों से खुद मिलें

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, छात्र-छात्राएं, ग्राम प्रतिनिधि तथा स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया।

सरला बिरला विश्वविद्यालय के माननीय प्रतिकुलाधिपति श्री बिजय कुमार दलान एवं माननीय राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने सामुदायिक सहभागिता से जुड़े इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजक मंडली को शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

About The Author

You may have missed