कॉल सेंटर की आड़ में अंतरराष्ट्रीय ठगी, ED की छापेमारी में करोड़ों का काला धन बरामद

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पश्चिम बंगाल में अवैध कॉल सेंटर से जुड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने एक साथ कई शहरों में छापेमारी कर इस रैकेट का खुलासा किया, जहां से करोड़ों रुपये की संपत्ति, नकदी और अहम डिजिटल सबूत बरामद किए गए। जांच के दौरान फिक्स्ड डिपॉजिट, सोने के सिक्के, क्रिप्टो रिकॉर्ड और कई लग्जरी सामान भी मिले हैं, जिनकी कुल कीमत 20 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

ईडी की जांच में सामने आया कि यह गिरोह फर्जी कॉल सेंटर चलाकर खासतौर पर अमेरिका के लोगों को निशाना बनाता था। आरोपी खुद को टेक्निकल सपोर्ट या कंपनियों का प्रतिनिधि बताकर लोगों से धोखाधड़ी करते थे और उनके बैंक खातों से पैसे निकाल लेते थे। इसके बाद इस रकम को क्रिप्टोकरेंसी, हवाला और अन्य तरीकों से घुमाकर काले धन को सफेद बनाया जाता था।

अधिकारियों के मुताबिक, यह पूरा नेटवर्क कई शहरों में फैला हुआ था और लंबे समय से सक्रिय था। फिलहाल जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल डाटा के आधार पर आगे की जांच जारी है और इसमें जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

See also  राशन घोटाले का आरोप लगाकर डीलर ने डीसी से लगाई गुहार, सप्लाई व्यवस्था पर उठे सवाल

Thanks for your Feedback!

You may have missed