वोटर लिस्ट पर बड़ा अपडेट, 1 अप्रैल से घर-घर सत्यापन… लाखों लोगों की बढ़ी टेंशन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : चुनाव आयोग 1 अप्रैल 2026 से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। यह अभियान मई 2026 तक चलेगा, जिसमें घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। इस दौरान मृत लोगों के नाम हटाए जाएंगे, डुप्लीकेट एंट्री खत्म की जाएंगी और नए पात्र मतदाताओं को जोड़ा जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस प्रक्रिया की सबसे अहम शर्त ‘लेगेसी लिंकेज’ है, जिसके तहत मतदाताओं को अपना नाम 2002 की वोटर लिस्ट से जोड़ना होगा। इसी वजह से कई लोगों में चिंता बढ़ गई है। इसे देखते हुए एआईएमआईएम ने हैदराबाद में हेल्प डेस्क शुरू किया है, जहां लोग अपने नाम की जांच, सुधार और नए पंजीकरण में मदद ले सकते हैं। देश के कई हिस्सों में पहले भी SIR को लेकर विवाद हो चुका है और विपक्षी दल इसे लेकर सवाल उठाते रहे हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि इस प्रक्रिया का मकसद वोटर लिस्ट को शुद्ध और पारदर्शी बनाना है, ताकि केवल पात्र मतदाता ही सूची में शामिल रहें।

About The Author

See also  बिक्रमगंज में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में 10 लाख की लूट, हथियार के बल पर वारदात को अंजाम देकर फरार हुए बदमाश

Thanks for your Feedback!