बजट में बड़ा तोहफा: 1.15 करोड़ परिवारों को 5 लाख जीवन बीमा का ऐलान

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

हैदराबाद : तेलंगाना सरकार ने 2026‑27 का बजट पेश करते हुए राज्य के 1.15 करोड़ परिवारों को बड़ा सुरक्षा लाभ देने का ऐलान किया है। उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री भट्टी विक्रमार्क ने ‘इंदिरम्मा कुटुंब जीवन बीमा’ योजना की घोषणा की है, जिसके तहत हर परिवार को ₹5 लाख का जीवन बीमा कवरेज मिलेगा। यह योजना सभी परिवारों पर समान रूप से लागू होगी चाहे वह गरीब हो, मध्यम वर्ग या संपन्न परिवार हों। अगर परिवार के मुखिया या कोई सदस्य किसी भी कारण से जीवन से विदा हो जाता है तो परिवार को यह बीमा राशि दी जाएगी। योजना को लागू करने के लिए सरकार ने शुरुआती रूप से ₹4,000 करोड़ आवंटित किए हैं और इसे 2 जून 2026 से शुरू किया जाएगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बजट में कुल ₹3.24 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है और कल्याण, आवास तथा सिंचाई जैसे क्षेत्रों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। वित्त मंत्री ने बताया कि यह बजट जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इसमें रोजगार, शिक्षा तथा स्वास्थ्य पर भी जोर दिया गया है। इसके साथ ही सरकारी कर्मचारियों के लिए ₹1 करोड़ का बीमा कवर भी शामिल किया गया है।

About The Author

See also  ऑक्टागोनल बिलेट्स में टाटा स्टील की बड़ी उपलब्धि, देश का पहला BIS लाइसेंस हासिल

Thanks for your Feedback!

You may have missed