कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

कोलकाता : कोलकाता एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब शिलॉन्ग जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट के टॉयलेट से बम की धमकी वाला संदिग्ध नोट मिलने की जानकारी सामने आई. एहतियात के तौर पर विमान को तुरंत अलग स्थान पर ले जाया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी.कोलकाता से शिलॉन्ग जा रही IndiGo की फ्लाइट 6E-7304 के टॉयलेट से एक संदिग्ध नोट बरामद हुआ.सुबह 9:15 बजे उड़ान भरने वाली इस फ्लाइट को तय सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत यात्रियों से दूर आइसोलेशन बे में ले जाकर खड़ा कर दिया गया.अधिकारियों के अनुसार सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से उतार लिया गया है.IndiGo ने कहा है कि सभी जरूरी सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है और सुरक्षा एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की उड़ान संचालन को लेकर कोई फैसला लिया जाएगा.घटना के बाद सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) की बड़ी संख्या में तैनाती की गई. आइसोलेशन जोन के आसपास सुरक्षा कर्मियों को लगा दिया गया. एयरपोर्ट की खास गाड़ियां, जैसे फायर ब्रिगेड की गाड़ी, भी मौके पर पहुंचीं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  झारखंड को उड़ान योजना का बड़ा तोहफा, 6 शहरों में हवाई सेवा विस्तार की तैयारी तेज

Thanks for your Feedback!

You may have missed