झारखंड को उड़ान योजना का बड़ा तोहफा, 6 शहरों में हवाई सेवा विस्तार की तैयारी तेज

Advertisements

रांची : केंद्र सरकार की उड़ान (UDAN) योजना के तहत झारखंड के छह शहरों में हवाई सेवाओं के विस्तार की तैयारी तेज हो गई है। रांची और देवघर के बाद जमशेदपुर की हवाई सेवा चालू है, जबकि बोकारो और दुमका के हवाई अड्डे परिचालन के लिए तैयार हैं। हजारीबाग और डालटनगंज में जमीन उपलब्ध होते ही विकास कार्य शुरू किया जाएगा। राज्य में हवाई संपर्क बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार ने हवाई अड्डा अवसंरचना विकास के लिए 122.04 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।सरकार का उद्देश्य क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत कर लोगों को बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है। अधिकारियों का मानना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से राज्य में पर्यटन, व्यापार और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा तथा आने वाले वर्षों में बड़ी संख्या में यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  मुर्दा मैदान की सफाई पर सरयू राय की चेतावनी, कहा- एक हफ्ते में काम नहीं हुआ तो खुद लगवाएंगे हाइवा

You may have missed