सस्ते स्टील आयात पर टाटा स्टील की चेतावनी, प्लांट बंद होने और नौकरियों पर संकट का खतरा
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने ब्रिटेन सरकार को आगाह किया है कि नई टैरिफ कोटा व्यवस्था और एशियाई देशों से बढ़ते सस्ते स्टील आयात के कारण उसके ब्रिटेन स्थित संयंत्रों पर गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। कंपनी का कहना है कि यदि घरेलू उद्योग को अनुचित प्रतिस्पर्धा से पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिली, तो प्लांट बंद होने की नौबत आ सकती है और हजारों कर्मचारियों की नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं।
Advertisements

Advertisements

कंपनी ने ब्रिटेन सरकार से आयात नीति की समीक्षा कर स्थानीय इस्पात उद्योग के लिए प्रभावी सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है। टाटा स्टील का मानना है कि सस्ते आयात पर नियंत्रण और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने से उद्योग और रोजगार दोनों को सुरक्षित रखा जा सकेगा।


