सरायकेला पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, पांच चोरी की बाइक बरामद

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला  :  सरायकेला थाना पुलिस ने गुरुवार को मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की एक पंजीकृत हीरो स्प्लेंडर बाइक समेत कुल पांच मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह सरायकेला-खरसावां जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए अंसारी उर्फ तेजा, करण बास्के और कृष्णा नाथ उर्फ दुखु को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बाइक चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उनकी निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की गईं। पुलिस अन्य बाइक चोरी की घटनाओं में भी आरोपियों की संलिप्तता की जांच कर रही है।

यह मामला सरायकेला थाना कांड संख्या 61/2026 से जुड़ा है। 27 जुलाई को लाल चांद सरदार की लिखित शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया था कि 17 जुलाई की रात उनके घर के सामने खड़ी हीरो स्प्लेंडर बाइक, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH22F-8686 है, चोरी हो गई थी।

गिरफ्तार आरोपी:

अंसारी उर्फ तेजा (26 वर्ष), निवासी कमलपुर, सीनी ओपी
करण बास्के (22 वर्ष), निवासी पदमपुर, कांड्रा थाना
कृष्णा नाथ उर्फ दुखु (22 वर्ष), निवासी लखीपुर, राजनगर थाना

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी दी है। अंसारी उर्फ तेजा के खिलाफ पूर्व में चोरी सहित कई अन्य मामलों में प्राथमिकी दर्ज है। वहीं करण बास्के के खिलाफ भी विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।

See also  देर रात एक्शन में एसपी, प्रमुख इलाकों में औचक निरीक्षण; संदिग्धों की सघन जांच के निर्देश

पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

About The Author

You may have missed