अगले चार दिन बारिश-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, कई हिस्सों में बदलेगा मौसम

Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : रांची समेत आसपास के इलाकों और झारखंड के विभिन्न जिलों में अगले चार दिनों तक कहीं-कहीं बारिश के साथ वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हल्के बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। संताल परगना के जिलों में इसका प्रभाव कम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से पर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना है। रांची और आसपास के क्षेत्रों में दिन में एक से दो बार बारिश हो सकती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस मानसून सीजन में रांची में अब तक 1056.4 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य औसत 938.6 मिमी से 13 फीसदी अधिक है। वहीं, पूरे झारखंड में अब तक 871.9 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य औसत से पांच फीसदी कम है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, अगले चार दिनों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्के से मध्य स्तर की बारिश हो सकती है और हवा की रफ्तार के साथ कहीं-कहीं वज्रपात की भी संभावना है।

बुधवार को राज्य के कई जिलों में वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग झुलस गए। लोहरदगा में अयूब अंसारी (55) और कोयली उरांव (49), पलामू में किसान कुलदीप यादव (55), गिरिडीह में हुलास महतो (61) और अंतु महतो (80) की मौत हुई। पिपरा की नागमती देवी तथा चैनपुर के रबदा निवासी रुक्मणि देवी व लक्ष्मण चौधरी झुलस गए, जबकि गिरिडीह में एक मिस्त्री घायल हुआ। चैनपुर में 13 मवेशियों की भी मौत हुई है।

About The Author

You may have missed