मिथिला संकीर्तन मंडली की शिव भजन संध्या 19 सितंबर को, कई कलाकार देंगे प्रस्तुति
Advertisements

Adityapur: मिथिला संकीर्तन मंडली, आदित्यपुर_02 के द्वारा आगामी 19 सितंबर को शाम 6.30 बजे से आदित्यपुर_02 के मार्ग संख्या 07_08 स्थित वीर कुँअर सिंह मैदान में शिव भजन संध्या का कार्यक्रम आहूत किया गया है. कार्यक्रम का शुभारंभ अशोक झा प्रेमी गुरु वंदना के साथ करेंगे. तत्पश्चात बीरेन्द्र उपाध्याय, मनीषा भाष्कर, प्रीसा झा सहित अन्य कलाकारों के द्वारा शिव भजन प्रस्तुत किया जाएगा. उक्त जानकारी मंडली के अध्यक्ष रंजीत नारायण मिश्रा ने दी. श्री मिश्रा ने बताया कि मिथिला समाज, आदित्यपुर के सैकड़ों बम हर वर्ष अनन्त चतुर्दशी के दिन सरदार बम अजय ठाकुर के सान्निध्य में बोल बम के लिए प्रस्थान करते हैं.
Advertisements

Advertisements



