रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए 55 वर्षीय जलील मियां, मौत
Advertisements

मांडर (रांची) : चचकोपी रेलवे फाटक के समीप रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय जलील मियां की मौत हो गई। वह सिमडेगा जिले के बानो लताकेस निवासी थे, जबकि उनका मूल निवास मांडर के परयागो गांव में था। बताया गया कि जलील मियां एसआईआर की नोटिस को लेकर परयागो गांव आए थे।
Advertisements

रविवार सुबह करीब 8:30 बजे वह रांची जाने की बात कहकर पैदल निकले थे। करीब एक घंटे बाद 9:30 बजे चचकोपी रेलवे फाटक के समीप रेलवे लाइन पार करने के दौरान वह लोहरदगा से रांची जा रही ट्रेन की चपेट में आ गए।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया।


